फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की लापरवाही ने निगली मां की जिंदगी

Fri, 02 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली में झोलाछाप ‌चिकित्सक की शिकायत करने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव कचौरा में गुरुवार देर रात झोलाछाप महिला चिकित्सक के यहां प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के गुस्से को देखते हुए महिला चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गई।

बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव सुम्मेरपुर निवासी लता कुमारी पुत्री भूदेव सिंह आपने पिता के यहां आई हुई थी।

गर्भवती महिला को रात में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों उसे गुरुवार रात को कचौरा में कथित महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। रात में लता को पुत्र हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला की तबियत बिगड़ने पर उन्होंने चिकित्सक से कहीं दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

आरोप है कि चिकित्सक उन्हें फुसलाती रही और केस बिगड़ता चला गया। थोड़ी ही देर बात लता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का गुस्सा देकर चिकित्सक वहां से भाग गई। बाद में परिजनों ने कोतवाली में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें