फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल ली जाएं वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम डीएम को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि डीजल की बढ़ी कीमत तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए। जो गाड़ी, फाइनेंस पर हैं, उन पर छह माह ईएमआई की छूट प्रदान की जाए।
छह महीने का वाहनों का रोड टैक्स माफ किया जाए। टोल टैक्स पर दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी को रोका जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि एक वर्ष से वाणिज्यकर वाहन व ट्रांसपोर्ट व्यवसाय बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहा है। हमें जो भी माल भाड़ा मिल रहा है। वह डीजल व टोल टैक्स में पूरा खर्च हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई व पालन के लिए कुछ भी नहीं बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन वाहन खड़े करने पड़ेंगे। जिससे देशभर में तमाम मजदूर, चालक, परिचालक व ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, राहुल गुप्ता, राकेश, शिवम वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें