फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लखनऊ तक गूंजी घटना, मुरसान में घर छोड़कर भागे उपद्रवी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत के बाद हुए थाने पर हुए पथराव की घटना का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। इस बारे में शासन स्तर से भी जानकारी की गई। एडीजी जोन आगरा ने भी एसपी हाथरस से बात की है। पुलिस दबिश के चलते मोहल्ला मोहल्ला मढैया के लोग घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मुरसान कोतवाली पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही थाने का निरीक्षण किया। यहां एसपी ने कार्यालय अभिलेख देखे, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ सादाबाद व सीओ लाइंस मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार इस सप्ताह एडीजी आगरा यहां निरीक्षण कर सकते हैं।

ये पुलिस कर्मी हुए घायल
पथराव में एसएचओ वीपी गिरी के अलावा एसआई महेंद्र सिंह, एसआई कपिल सोलंकी, एसआई महिंपाल, सिपाही सहावीर, शैलेंद्र व किशन सिंह घायल हुए हैं। सीएचसी पर इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें