फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सभासद के सत्यापन के बाद निकलेगा वार्ड में कार्यरत सफाईकर्मी का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक तथा समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी वार्डों में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की प्रत्येक वार्ड की पृथक सूची संबंधित वार्ड के सभासदों को उपलब्ध कराई जाए। सभासद के सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही सफाईकर्मियों के मानदेय की निकासी की जाए।
उन्होंने कहा है कि मुख्य स्वच्छता निरीक्षक व स्वच्छता निरीक्षक सुनिश्चित करें कि सभासद के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्र में लगे सफाई कर्मी कार्य करें। सफाई कार्य का निरीक्षण सभासद के साथ-साथ स्वच्छता निरीक्षक खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी अपने कार्य को सही रूप में अंजाम नहीं देता है तो ऐसे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को संबंधित वार्ड के सभासद की संस्तुति के आधारित तत्काल प्रभाव से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह के अंत में संबंधित वार्ड के सभासद से उनके लेटर-हैड पर यह प्रमाणपत्र भी प्राप्त करें कि उनके वार्ड में माह में किन कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक रूप से सफाई कार्य किया गया है। इसके बाद ही मानदेय भुगतान की आगामी कार्रवाई के लिए अपना प्रमाणपत्र संबंधित मस्टरोल पर अंकित कर भुगतान की संस्तुति करें। सभी वार्डों में कूड़ा-करकट को उठाने के लिए लगे ट्रैक्टर व ट्रॉलियों का निरीक्षण एवं उनके कार्य का सत्यापन वार्ड के संबंधित स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड के संबंधित सभासद द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें