फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का पौत्र बनकर हो गया सिपाही

Sat, 31 Jan 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस में फर्जी कागजों के जरिये नौकरी हासिल करने पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्वतंत्रता सेनानी का पौत्र बनकर विभाग को गुमराह कर आरोपी ने नौकरी प्राप्त की थी। वर्तमान में उसकी तैनाती मुरादाबाद पीएसी में है।
विज्ञापन




गंगानगर सादाबाद निवासी रामगोपाल ने इस प्रकरण में शिकायत की थी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 की पुलिस भर्ती में देवेंद्र कुमार निवासी नगला छीतर भाग जैतई, सादाबाद ने आवेदन किया था। उसका क्रमांक 11355 है। देवेंद्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटा से फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त की है, जबकि उसके परिवार में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है।
रामगोपाल ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवरजी लाल आर्य निवासी पीहुरा थाना सहपऊ के नाम का प्रयोग किया गया। उनके बेटे का नाम राजेंद्र प्रसाद है। राजेंद्र प्रसाद के दो बेटे हैं, जिनमें से किसी का नाम देवेंद्र नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता का नाम एक होने का लाभ उठाते हुए देवेंद्र ने यह फर्जीवाड़ा किया, क्योंकि उसके पिता का नाम भी राजेंद्र प्रसाद है, लेकिन देवेंद्र के बाबा का नाम गनेशीलाल है। जानकारी के अनुसार सिपाही देवेंद्र इस समय मुरादाबाद पीएसी में तैनात है। इस मामले में सीओ अमित पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें