फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी रथ से करेंगे मोदी सरकार का प्रचार

Thu, 08 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ को प्रचार प्रसार के लिए रवाना करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के चुनाव प्रचार रथ को भाजपा नेताओं ने झंडी दिखाकर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया। प्रचार रथ मेें बड़ी एलईडी लगी है, जो मोदी सरकार के कार्य जनता को दिखाएगी। 
विज्ञापन

भाजपा के हाथरस विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राधेश्याम ने कहा कि सपा, बसपा के शासनकाल में प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर मूलचंद वार्ष्णेय, राकेश अनाड़ी, यतेंद्र वार्ष्णेय, संजय सक्सेना, अशोक गोला, मोरमुकुट गुप्ता, अविनाश तिवारी, रमेश राजपूत, नरायन लाल, यश गुप्ता, धीरज जैन, मुकेश राना, उद्धवकृष्ण शर्मा, दिनेश शर्मा, मुरारी लाल गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, सुनील वर्मा, मनोज वार्ष्णेय, आशीष वर्मा, गौरवकांत शर्मा, रामकुमार          माहेश्वरी, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, आशीष दीक्षित, आकाश, नवीन शर्मा, अनिल पुंढीर, मनोज शर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश सोनी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


वहीं सिकंदराराऊ  विधान सभा चुनाव के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाई टैक रथ ने  क्षेत्र में भ्रमण करना प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को रथ को कैलोरा से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रथ ग्रामीणों में कौतुहल का विषय बना हुआ है। कैलोरा पर रथ को भाजपा नेता नरेंद्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, प्रमोद सेंगर, चंद्रवीर सिंह, राजेश, सत्यपाल सिंह, रोहन बघेल, आशीष यादव, विपिन आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   नेताओं ने कहा कि चुनाव की समाप्ति तक रथ विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण करेगा। रथ पर भाजपा की उपलब्धियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जायेगा।  जनता को रथ के माध्यम से भाजपा के प्रमुख नेताओं के भी भाषण सुनने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें