फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवती की लाश की हुई पहचान, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणपुर बाद व शहबाजपुर रजबहे के किनारे मिले शव की पहचान तमन्ना (19) निवासी अधौन थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। मृतका के मामा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महफूज गली नंबर गोंडा रोड मदीना मस्जिद के थाना रोरावर जिला अलीगढ़ निवासी अब्दुल फराहीम खान ने कहा है कि उनकी बहन फिरदौस की शादी वर्ष 2005 में हसरत अली निवासी अधौन थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद फिरदौस के दो बेटियां तमन्ना व निशा पैदा हुईं। तमन्ना की उम्र करीब 19 वर्ष व निशा की उम्र करीब 16 वर्ष है। इन दोनों को हसरत अली ने उनकी बहन फिरदौस को करीब छह वर्ष पूर्व घर से निकालते समय अपने पास रख लिया था। हसरत अली ने दूसरी शादी रानी पुत्री रज्जो पहलवान निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस से कर ली, जिसके बाद वह तमन्ना और निशा व दूसरी पत्नी रानी के साथ ग्राम अधौन थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ में रह रहा है। सोशल मीडिया से उन्हें सूचना मिली थी कि थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम बहदोई के पास एक रजबहे में महिला का शव मिला है। उन्होंने कपड़ों व हुलिया से पहचाना कि यह शव उनकी भांजी तमन्ना का है। इसे देखने पर लग रहा है कि गला काटकर किन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें