फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन में चढ़ गईं बच्चियां, प्लेटफॉर्म पर रह गए परिजन

विज्ञापन
लाल कुआं एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआई के साथ मौजूद ट्रेन में चढ़ीं बच्चियां। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर हाथरस सिटी स्टेशन में गंगा घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इसी दौरान सुबह साढ़े सात बजे एक परिवार की दो नाबालिग बच्चियां किसी तरह से धक्के खाते हुए ट्रेन नंबर 09119 लालकुआं सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ गईं, लेकिन इनके परिजन प्लेटफार्म पर ही रह गए। कोच में जब परिजन नहीं दिखे बच्चियों ने रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसमें नीलम पुत्री राजू निवासी गांव बिछौला निवासी इगलास अलीगढ़ और छाया पुत्री संजू निवासी भोजा का नगला कोतवाली हाथरस शामिल थीं। दोनों परिवार के साथ हाथरस से कासगंज स्थित गंगा घाट में स्नान करने जा रहीं थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ सक्रिय हो गए। वाणिज्य नियंत्रक से सूचना मिलने पर डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर राजेंद्र मीणा एवं मोहित कुमार ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया और बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियां सामान्य कोच में सुरक्षित मिल गईं। बच्चियों आरपीएफ कासगंज की टीम के सुपुर्द कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी हाथरस सिटी सुयेश कुमार ने बताया कि परिवार को कासगंज भेजा गया है, जहां बच्चियां उन्हें सुपुर्द की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें