स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पहुंची स्पेशल ट्रेन।संवाद
हाथरस जंक्शन पर बुधवार को खासी सरगर्मी रही। यहां पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के विशेष निरीक्षण की तैयारी थी। उनकी ट्रेन करीब ढाई मिनट तक रुकी रही, लेकिन महाप्रबंधक ट्रेन से नीचे नहीं उतरे।
महाप्रबंधक दादरी से टूंडला के बीच रेलवे ट्रैक और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। अलीगढ़ जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद उनकी विशेष ट्रेन हाथरस जंक्शन पर भी निर्धारित समय के अनुसार रुकी, लेकिन वह ट्रेन से नहीं उतरे।
इस दौरान क्षेत्रीय समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित ट्रेन के अंदर पहुंचे और उन्होंने महाप्रबंधक को सासनी रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की आवश्यकता सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। रामगोपाल ने बताया कि महाप्रबंधक ने कई मांगों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। इस दौरान स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया।