फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में पटाखों से हुआ धमाका, किशोर झुलसा

Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सहपऊ में दुकान मंे धमाके के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार के मध्य रविवार की सुबह दुकान की सफाई करते समय पटाखों में अचानक आग लग गई। पूरा परिसर जोरदार धमाकों से गूंज उठा। हादसे में दुकान की सफाई कर रहा मालिक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य बाजार में कौशल किशोर वार्ष्णेय पुत्र ओमप्रकाश वार्ष्णेय की पत्तल वालों के नाम से मशहूर दुकान है। दुकान मालिक के यहां नमकीन, गुटखा एवं पान मसाले का थोक व्यापार है।

दीपावली के अवसर पर वह आतिशबाजी भी बाहर से खरीदकर लाकर बेचते हैं। रविवार की सुबह रोजाना की भांति उनका पुत्र पराग (14 वर्ष) दुकान की सफाई कर रहा था।

अचानक उसका पैर फिसल गया और वह दुकान के फर्श पर रखे धरती मार बमों के ऊपर गिर पड़ा। उसके गिरने से अचानक पटाखों में आग लग गई और वह धमाके के साथ फट गए। धमाकों की आवाज पूरे बाजार में सुनाई दी। सभी दुकानदार भागकर दुकान पर पहुंचे और पानी व रेत आदि की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घायल बच्चे को उसके परिजन किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। उसके पूरे शरीर में पटाखों से निकली कंकरीट से छेद हो गए हैं। उसका इलाज जारी है।

सहपऊ। कस्बा के मोहल्ला जाटवपुरी में शुक्रवार की दोपहर को आतिशबाजी से एक और दुर्घटना हुई। आतिशबाजी बनाने वाले की छत पर कुछ पटाखे धूप में सूख रहे थे। एक बंदर उनके ऊपर कूद पड़ा। वह पटाखे धमाके के साथ फट गए, जिससे जाटवपुरी के मकानों में लगे शीशे एवं खिड़की हिलने लगीं।

बंदर की भी जान चली गई। गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव नगला रायसीना (नगला बबूल) में कई साल पहले एक पटाखों के विस्फोट में एक बच्चे एवं एक युवक की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें