फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद से पुरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सादाबाद से पुरा मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना पर लगभग 17.50 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग की बढ़ती यातायात आवश्यकता को देखते हुए सड़क को चौड़ा करने की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर जल्द ही शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की शुरूआत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें