बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में पोषण पंचायत एवं आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि पोषण के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है। इसलिए हर परिवार को कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि महिला और बाल विकास को सशक्त करने के लिए पोषण अभियान अब एक जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने महिलाओं से संतुलित आहार लेने, प्रसव पूर्व देखभाल पर ध्यान देने, एनीमिया नियंत्रण और बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में सीडीओ पीएन दीक्षित, जिला विकास अधिकारी पीएन यादव और परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं पांच बच्चों का अन्न प्राशन्न कराया। पोषण भी और पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत नये बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।