फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजनीति के ट्रैक पर फुल स्पीड में दौड़ रहा डबल इंजन

विज्ञापन
सलेमपुर में जनसभा के दौरान मंच से जनता का हाथ हिलाकर अ​​भिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आद​त्यिनाथ - फोटो : photo
विज्ञापन
कमल वार्ष्णेय
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राजनीति में डबल इंजन अब केवल एक चुनावी नारा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक रणनीति का प्रमुख आधार बन चुका है। हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 28 मिनट के संबोधन में छह बार डबल इंजन शब्द का उल्लेख करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के तालमेल को विकास की गति का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में डबल इंजन के साथ-साथ ग्रोथ इंजन जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, ऐसे सकारात्मक शब्दों के माध्यम से मतदाताओं के बीच विकास, स्थिरता और सुशासन की छवि मजबूत करने का प्रयास किया गया। मनोविज्ञान की भाषा में इसे हेलो इफेक्ट से भी जोड़कर देखा जाता है।
विज्ञापन


विकास के साथ चुनावी संदेश :
भाजपा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से लेकर 2022 और उसके बाद हुए चुनावों तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को डबल इंजन मॉडल के रूप में प्रस्तुत करती रही है। हाथरस के मंच से भी मुख्यमंत्री ने इसी अवधारणा को विकास योजनाओं की तेज रफ्तार और बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर पेश किया।
विपक्ष के निशाने पर भी रहा डबल इंजन :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समय-समय पर डबल इंजन की अवधारणा पर सवाल उठाते रहे हैं और इसे चुनावी नारा बताते रहे हैं। वहीं, भाजपा लगातार इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत और केंद्र-राज्य के बेहतर समन्वय का प्रतीक बताती रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रणनीति मतदाताओं के बीच स्थिर सरकार और विकास का संदेश देने में भाजपा के लिए प्रभावी साबित हुई है।

क्यों सफल रहा डबल इंजन का नारा :
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का लाभ : 2014 के बाद केंद्र सरकार की लोकप्रियता को राज्यों के चुनावों से जोड़ा गया।
केंद्रीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का दावा : भाजपा ने यह संदेश दिया कि समान विचारधारा की सरकार होने पर केंद्र की योजनाओं का लाभ तेजी से जनता तक पहुंचता है।
विज्ञापन

सरल और सहज संदेश : ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए यह अवधारणा आसानी से समझ में आने वाली रही कि केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें