फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पॉलिटेक्निक में दाखिले की दौड़, छात्र चुन रहे संस्थान

विज्ञापन
प्रीतात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा में सफल परीक्षार्थी अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर ऑनलाइन विकल्प लॉक कर रहे हैं। काउंसिलिंग पूरी होने के बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन



हाथरस जिले के दो राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में इस वर्ष विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी ट्रेडों की करीब 1200 सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों के परीक्षार्थी भी आवेदन कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद परिषद ने चरणबद्ध ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम शुरू किया है।


काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी रैंक के अनुसार पसंदीदा कॉलेज और ट्रेड का चयन कर विकल्प लॉक करना होगा। इसके बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। सीट मिलने पर परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

महामाया पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डाॅ. सोनवीर सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों को देखते हुए हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिषद की समय-सारिणी के अनुसार काउंसिलिंग की सभी औपचारिकताएं समय से पूरी करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें