फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम से 10 हजार रुपये लेने का आरोप

Wed, 24 Apr 2019 11:58 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
महिला अस्पताल पहुंची पुलिस शिकायतकर्ता से पूछताछ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। महिला अस्पताल की एक डॉक्टर पर सीजर करने के नाम पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया जा रहा है। महिला के भाई ने इस बात को लेकर अस्पताल में हंगामा किया और फोन कर पुलिस बुला ली, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी मनोज कुमार की पत्नी सोनिया का शनिवार की शाम को करीब पांच बजे ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के द्वारा सोनिया ने बच्चे को जन्म दिया। अब बुधवार को सोनिया का भाई श्यामसुंदर निवासी कूपा रोड सादाबाद अस्पताल आया। सोनिया के पति ने बताया कि उससे ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर ने 10 हजार रुपये ले लिए।

यह बात सुनते ही श्यामसुंदर का पारा चढ़ गया और अस्पताल में हंगामा करने लगा। यहां पर उसने यूपी 100 की पुलिस टीम को बुला लिया। यहां आए पुलिस कर्मियों ने इस मामले के बारे में अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की और फिर श्यामसुंदर को लिखित में शिकायत देने के लिए अपने साथ थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें