फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब नहीं होगी शवों की बेकद्री

Sun, 03 Apr 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शवों की बेकद्री को रोकने के लिए जिला अस्पताल में अतिशीघ्र छह बॉडी का आधुनिक चीरघर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन से 38.28 लाख रूपये की प्रथम किस्त भी स्वास्थ्य विभाग को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना या अन्य घटनाओं में मृत लोगों के शवों को सुरक्षित रखे जाने की पहले जिला अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं थी। पेड़ के नीचे ही परिजनों के आने तक शव यूं ही पड़े रहते थे। शवों की इस तरह की बेकद्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसके बाद अब शासन के विशेष सचिव अवधेश कुमार ने हाथरस के जिला अस्पताल में 6 बॉडी आधुनिक चीरघर बनाए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चीरघर के निर्माण के लिए 76.56 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। कुल राशि की प्रथम किस्त 38.28 लाख रूपये भी विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

जिला अस्पताल में टंकी के पास खाली पड़ी जगह में चीरघर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 38.28 लाख रूपये की पहली किस्त भी मिल चुकी है। निर्माण शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। इसके निर्माण के बाद शवों की बेकद्री दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डॉ. रामवीर सिंह, सीएमओ, हाथरस।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें