फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर में आस्था का सच जानने पहुंचे अफसर

Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदरपुर में कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने के दावे के बाद भीड़ उमड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आखिरकार अंधी आस्था के इस तमाशे पर जिला प्रशासन की भी नींद टूटी। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर केहरी सिंह और नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव दलबल के साथ गांव पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। गांव में हजारों की भीड़ देखकर यह अधिकारी भी दंग रह गए।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर जल निगम की टीम भी कुएं के पानी के नमूने संकलित करके ले गई है, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट सोमवार की सुबह तक मिल जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है, ताकि भीड़ की वजह से पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि निजी एजेंसी की टेस्ट रिपोर्ट में कुएं का पानी की गुणवत्ता को कटघरे में खड़ा किया जा चुका है। एसडीएम और नायब तहसीलदार ने गांव के लोगों से इस कुएं पर हुए घटनाक्रम की जानकारी ली और यह भी जानने की कोशिश की कि क्या वाकई इस पानी से बीमारियां ठीक हो रही हैं। इस बारे में मौके पर मौजूद लोगों की अलग-अलग राय थी। कुछ लोग पानी से बीमारियां ठीक होने का दावा करते दिखे, जबकि कुछ इस दावे का खंडन कर रहे थे। एसडीएम केहरी सिंह ने बताया कि गांव वालों को समझाने की कोशिश की गई है कि टेस्ट रिपोर्ट के जो परिणाम आए हैं, उस हिसाब से तो यह पानी इस्तेमाल योग्य भी नहीं है। लिहाजा लोग इसे प्रयोग करने में पूरी सावधानी बरतें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पानी से किसी तरह की बीमारियां सही होने की बात पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं किया जाए। यह किसी शातिर दिमाग की उपज भी हो सकती है। हो सकता है कि कोई अफवाह फैलाकर लोगों की भावनाओं से खेल रहा हो।

जल निगम की टीम पानी के नमूने ले गई है। इसकी जांच रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि वाकई इस पानी में ऐसा कुछ भी है कि जिससे बीमारियां ठीक हो सकें। इस मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को भी भेजी जा रही है। आगे का निर्णय उच्चाधिकारियों को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केहरी सिंह, एसडीएम सदर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें