फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिकायत निस्तारण में प्रदेश में जनपद काे मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आईजीआरएस रैंकिंग जारी होने पर तहसीलों की रैंक देखते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जनता की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में हाथरस ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की नवीनतम मई माह की रैंकिंग में जनपद को यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में सासनी तहसील पहले और सिकंदराराऊ सबसे फिसड्डी रही है।
विज्ञापन

जनपद की चार तहसीलों में सासनी ने 100 में 64 अंक प्राप्त कर जिले में पहला और प्रदेश में 235वां स्थान पाया। सादाबाद ने 58 अंक हासिल कर जिले में दूसरा और प्रदेश में 299वां स्थान हासिल किया। हाथरस सदर तहसील 53 अंकों के साथ जिले में तीसरे और राज्य स्तर पर 325वें स्थान पर रही। सिकंदराराऊ तहसील का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। जिसको 46 अंक मिले और यह प्रदेश में 343वें स्थान पर खिसक गई है।
आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों का प्रदर्शन कमजोर रहा है, वहां के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। लापरवाही बरतने वाले पटल सहायकों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें