फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में उमड़े ग्राहक, कनेक्टिविटी ने कराई किचकिच

Tue, 15 Aug 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
बैंक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर शाम तक बैंक काउंटरों पर लेनदेन के लिए मारामारी की स्थिति रही। अतिरिक्त काउंटर बनाए जाने के बाद भी बैंक कर्मियों पर भी काम का दबाव साफ नजर आया। एटीएम पर भी काफी ग्राहक नकदी निकालते नजर आए।  

बैंकों में दूसरे शनिवार और रविवार का अवकाश था। सोमवार की सुबह बैंक शाखाओं के खुलने से पहले ही वहां ग्राहकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बैंक अधिकारी जब बैंक पहुंचे तो ग्राहकों की भीड़ देखकर भौचक्के रह गए। शहर में घास की मंडी स्थित स्टेट बैंक, केनरा बैंक, चक्की बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, अलीगढ़ रोड पर बैंक ऑफ इंडिया, मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक और सादाबाद नगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सहित अन्य कई बैंक शाखाओं में ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद की एसबीआई ब्रांच सहित अन्य कई बैंकों में बीच बीच में ग्राहकों को बैंकों में कनेक्टिविटी आने जाने की समस्या का सामना भी करना पड़ा। इसे लेकर ग्राहक बैंकिंग सेवा को कोसते हुए भी नजर आए। अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था से भी व्यवस्था संभलती नजर नहीं आई। इधर, बैंक शाखाओं के एटीएम पर भी नकदी निकालने के लिए काफी भीड़ रही। भीड़, इसलिए भी अधिक थी क्यूं कि दो दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को फिर से बैंक बंद रहेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें