फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में रंगा हाथरस

Tue, 15 Aug 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
आजादी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाथरस जनपद देशभक्ति के रंग में रंगा आया। आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में विभिन्न  देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा रैली जैसे आयोजन किए गए। 
विज्ञापन


यूनिवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा रंग के गुब्बारों से सजी कार लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहर भ्रमण के दौरान हर कोई कार को देखता रहा। युवाओं की टोलियां भारत माता के जयघोष कर हाथों में तिरंगा लेकर साथ चल रहे थे। केंद्रीय विद्यालय के परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के अलीगढ़ रोड, गांधी तिराहा, बागला मार्ग, क्रांति चौक, कमला बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट होते हुए पुन: केंद्रीय विद्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुई।

शहर भ्रमण के दौरान दुकान व घरों के बाहर तिरंगा झंडे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में प्रवीन वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मुकेश गोयल, नवीन अरोरा, लव वार्ष्णेय, कौशल किशोर गुप्ता, ऋषि अग्रवाल आदि शामिल थे। काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें