फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मतगणना स्थल बाहर रही भीड़, कई बार हुई नारेबाजी

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान शनिवार की दोपहर से भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर रही आखिर कौन प्रत्याशी कितने वोटों से आगे चल रहा है। बढ़त की सूचना के साथ कई बार समर्थकों ने नारेबाजी की। जीते हुए प्रत्याशियों ने जश्न मनाया। मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन




शनिवार को मतगणना के दौरान आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर काफी भीड़ रही। सुबह से शाम तक नारेबाजी का दौर चला। जैसे-जैसे प्रत्याशियों की जीत का दौर शुरू हुआ तो मतगणना स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। प्रत्याशियों के जीतने के बाद समर्थक फूले नहीं समा रहे थे। जीते हुए प्रत्याशियों को समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ जगह-जगह जश्न मनाया गया। मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा लड्डू व अन्य मिठाइयों की मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें