फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वार्डों में दलीय प्रत्याशी पस्त, बागियों ने गाड़ा कामयाबी का झंडा

Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भाजपा ने 31 प्रत्याशियों को सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा था। बसपा और सपा ने भी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे थे। हैरानी की बात यह रही कि इस बार दलीय प्रत्याशियों को शिकस्त देते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने कामयाबी का परचम लहराया है।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड सभासदों के चुनाव में भाजपा सहित अन्य दलीय प्रत्याशियों को बागी प्रत्याशियों ने करारी शिकस्त दी है। इन बागी प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ आम लोगों के बीच भी चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


यहां नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भाजपा ने 31 प्रत्याशियों को सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा था। बसपा और सपा ने भी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारे थे। हैरानी की बात यह रही कि इस बार दलीय प्रत्याशियों को शिकस्त देते हुए निर्दलीय प्रत्याशियों ने कामयाबी का परचम लहराया है। जिले में भाजपा ने नगर पालिका परिषद में 31 वार्ड पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, जिनमें से 11 प्रत्याशी ही जीत सके हैं।

ज्यादातर वार्डाें में बागियों ने भाजपा की जीत का गणित बिगाड़ दिया। हाथरस में 19 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। नगर पालिका परिषद हाथरस में बसपा दो, सपा एक, स्वदेश हिंद पार्टी ने एक वार्ड में सभासद के पद पर जीत हासिल की है। आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने एक सीट पर कब्जा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें