फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तरफरा मार्ग की हालत जर्जर, सफाई के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

Sun, 16 Apr 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तरफरा मार्ग जर्जर हो चुका है। यहां सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। बारिश के दौरान जल निकासी नहीं होने के कारण घरों में पानी भर जाता है। वहीं, क्षेत्र में बिजली के तार भी जर्जर हालत में लटक रहे हैं।
विज्ञापन

गांव तरफरा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा चुका है, लेकिन यहां जाने वाले रास्ते में गड्ढे हैं। इस मार्ग पर लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। बिजली के तार भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। जरा सा लोड बढ़ने पर बिजली लाइन में फॉल्ट हो जाता है। इस कारण लोगों को आए दिन बिजली संकट झेलना पड़ता है।
तरफरा को जाने वाले मार्ग काफी जर्जर है। साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण गंदगी के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। पालिका समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। - संतोष कुमार उपाध्याय, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

बिजली की लाइनें जगह जगह झूल रही है। इस कारण आए दिन बिजली संकट झेलना पड़ता है। लाइनों को दुरुस्त कराते हुए पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर अधिकारी ध्यान दें। ताकि गर्मियों में राहत मिले। - शिव कुमार, स्थानीय निवासी
तरफरा रोड पर समस्याओं का अंबार है। मार्ग जगह-जगह जर्जर है। गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। स्वच्छता के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - कमल सिंह, स्थानीय निवासी
नाले कीचड़ से अटे पड़े हैं। इस कारण बारिश के दौरान पानी घरों तक पहुंचता है। बिजली की लाइनें जगह जगह झूल रही हैं। इस कारण आए दिन बिजली गुल होना आमबात हो गई है। - गोपाल शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें