फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्मार्ट बनेगा शहर, नवयुग पालिका योजना में हुआ शामिल

Fri, 27 Mar 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
तालाब चौराहा ​स्थित ओवरब्रिज।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर विकास विभाग की नवयुग पालिका योजना को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। हाथरस सहित 53 नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। नगर पालिका परिषद हाथरस में परिसीमन में आना वाला क्षेत्र जल्द ही स्मार्ट सिटी में तब्दील होगा। इसके अंतर्गत डिजिटल गवर्नेंस, बेहतर बुनियादी ढांचा व नागरिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन







प्रदेश सरकार ने नगर निगमों के बाद अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छोटे व मध्यम श्रेणी के शहरों को भी विकसित करने की योजना बनाई है। 24 मार्च को लखनऊ में इस संबंध में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें नवयुग योजना को मंजूरी देते हुए प्रथम चरण में 58 नगर निकायों का चयन किया गया था।



योजना में शामिल होने से हाथरस शहर के लोगों को गुणवत्तापूर्ण माहौल उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार किया जाएगा। ऑनलाइन नागरिक सेवाएं, आधारभूत संरचनाओं का विकास, शहरों के कलात्मक सौंदर्य में सुधार व नवाचारों का प्रयोग कर शहर का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन







नगर निकायों को दो श्रेणी में विभाजित किया गया है। प्रथम श्रेणी में 1.5 लाख से अधिक जनसंख्या संख्या वाली निकायें हैं। इन्हें विकास के लिए एक वर्ष में अधिकतम 12 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। वहीं दूसरी श्रेणी 1.5 लाख से कम आबादी वाले नगर हैं, जिन्हें आठ करोड़ रुपये विकास के लिए मिलेंगे। विशेष परिस्थिति में आवश्यकता अनुसार बजट बढ़ भी सकता है।







प्रमुख परियोजनाएं

नवयुग योजना के तहत शहर में उत्सव भवन, ऑडिटोरियम, गौरव पथ (मुख्य मार्ग), पिंक टॉयलेट्स, ईवी चार्जिंग स्टेशन, थीम पार्क और स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट्स जैसे कार्य कराए जाएंगे ।



निगरानी : योजना की प्रगति की सघन डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए एक डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा, जिस पर परियोजनाओं के फोटोग्राफ और विवरण अपलोड किए जाएंगे । साथ ही कार्यों की जियो टैगिंग और ड्रोन मैपिंग भी सुनिश्चित की जाएगी ।



प्रशासनिक ढांचा : जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति परियोजनाओं का चयन करेगी। शासन स्तर पर प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति इन प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी।



प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन

प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन निकायों को प्रोत्साहन बजट के रूप में 2.50 करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह चुनाव राजस्व वसूली में वृद्धि तथा संपत्ति कर अभिलेखों का अनिवार्य ई-प्रस्तुतिकरण किए जाने के आधार पर होगा।








नवयुग पालिका योजना में नगर पालिका परिषद के शामिल होने की जानकारी मिल गई है। शासनादेश प्राप्त हो चुका है। योजना के अंतर्गत स्मार्ट सोल्यूशन को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप आधुनिकता के साथ शहर के विकास का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें