फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चेयरमैन ने मानी मांग, काम पर लौटे सफाई कर्मी

Mon, 07 Jul 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की सात दिन से चली आ रही कामबंद हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रदीप बंसल ने आश्वस्त किया कि बैकलॉग में भर्ती सभी सात कर्मचारी सोमवार से मूल पद पर वापस होंगे। इस पर सफाई कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बालकिशन के नेतृत्व में नगर पंचायत के सफाई कर्मी बैकलॉग में भर्ती कर्मचारियों को मूल पद पर वापस करने की मांग कर रहे थे, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा था। इस पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। सफाई व्यवस्था ठप होने से कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। चारों ओर फैल रही गंदगी से लोग परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें