फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, किशोर व बच्चे की मौत, तीन घायल, दंपती समेत चार घायल

Sun, 15 Feb 2026 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिवार जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहा था। परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाह रहे थे। वे रात में ही आगरा निकल गए। घायलों का उपचार वहीं चल रहा है।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर 14 फरवरी रात ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत में एक किशोर व एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। परिवार हाथरस से एक कार्यक्रम में शामिल होकर आगरा लौट रहा था। दोनों की मौत से बदहवास परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव आगरा ले गए। घायलों का उपचार भी आगरा के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


आगरा के बलेश्वर के रहने वाले विशाल गोयल शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात लगभग 12 बजे वे स्विफ्ट कार से वापस आगरा लौट रहे थे। चंदपा के गांव संटीकरा के पास कार आगे चल रही ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

सभी घायलों को आगरा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने विशाल के बेटे आदित्य उर्फ आदि (14) व भतीजे अंकित (9) उर्फ कृष्णा पुत्र आकाश को मृत घोषित कर दिया। ये दोनों आगे बैठे हुए थे। हादसे में विशाल, उनकी पत्नी चारू, बेटी आशी (12) व चालक शाहिद घायल हो गए। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि परिवार जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहा था। परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाह रहे थे। वे रात में ही आगरा निकल गए। घायलों का उपचार वहीं चल रहा है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें