फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता, फॉल्ट रोकने के होंगे इंतजाम

Thu, 11 May 2023 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शहर में सौभाग्य योजना में 10 हजार संयोजनों का वितरण किया गया, लेकिन इनकी संख्या के हिसाब से विद्युत उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि का कार्य नहीं हो सका। नतीजा, अब गर्मी में बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। इस कारण लोगों को आए-दिन बिना बिजली के रहना पड़ता है।
विज्ञापन
बिजली घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधे शहर के लोगों को अब गर्मियों में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए शहर के वाटर वर्क्स और प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि का काम किया जाएगा। गिजरौली विद्युत उपकेंद्र पर फॉल्ट को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने सर्वे कर रिपोर्ट दे दी है। अब इस पर काम की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में सौभाग्य योजना में 10 हजार संयोजनों का वितरण किया गया, लेकिन इनकी संख्या के हिसाब से विद्युत उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि का कार्य नहीं हो सका। नतीजा, अब गर्मी में बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। इस कारण लोगों को आए-दिन बिना बिजली के रहना पड़ता है। विभाग द्वारा शहर के वाटर वर्क्स विद्युत उपकेंद्र पर लगे पांच पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी।

प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र में आठ के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इसके अलावा गिजरौली विद्युत उपकेंद्र काफी पुराना है। वहां फॉल्ट की समस्या को दूर करने के लिए काम होगा। इसके लिए एसडीओ और जेई ने सर्वे कर रिपोर्ट दे दी है। अधिशासी अभियंता प्रथम अभिषेक सिंह का कहना है कि वाटर वर्क्स व प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें