फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जलेसर के विकास का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 11 May 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोतवाली में मृतक विकास के भाई के साथ कपड़े देखने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
उत्तर-मध्य रेलवे की लाइन पर गंगा प्रसाद मेमोरियल आईटीआई के सामने 30 अप्रैल की सुबह मिले लावारिस शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर निवासी विकास कुमार (18) पुत्र यादराम बघेल का निकला।
विज्ञापन




जलेसर रोड पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सतीशचंद्र ने बताया कि उपरोक्त 30 अप्रैल को इस युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर शव की पहचान कराने की कोशिश की। बृहस्पतिवार को मृतक के बड़े भाई गांव फाजिलपुर थाना जलेसर एटा निवासी संतोष कुमार एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर कपड़ों और चप्पलों को देखकर शव की पहचान की।



भाई ने बताया कि विकास ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाा 80 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। वह घर से 29 अप्रैल की साइकिल से किसी अन्य परीक्षा की तैयारी के लिए जलेसर में ऑनलाइन फॉर्म भरवाने की कहकर निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने उसकी काफी तलाश की थी। उसकी साइकिल मानिकपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़ी मिली। कपड़ों को देखकर भाई और अन्य परिजन रोने लगे। परिजनों का कहना था कि पता नहीं विकास रेलवे लाइन पर कैसे पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें