फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बीएसए ने दीवार का शेष क्षतिग्रस्त हिस्सा गिरवाया

विज्ञापन
दीवार गिरने के मामले की जांच करतीं बीएसए। स्रोत : विभाग - फोटो : Self
विज्ञापन
गांव नीति निवास तसींगा में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक विद्यालय की छह फुट ऊंची दीवार गिरने से राजमिस्त्री डालचंद्र और बेलदार मोहित की जान चली गई। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों मृतकों के शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती और खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी गांव पहुंचीं। विद्यालय की गिरी हुई दीवार का निरीक्षण किया और घटना केैसे हुई, इसकी जांच की। उन्होंने ग्राम प्रधानपति श्यामवीर सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली तथा मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया।



ग्राम प्रधान पति श्यामवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय की दीवार गिरने के बाद उसका थोड़ा सा हिस्सा क्षतिग्रस्त शेष रह गया था, जिसे अधिकारियों के आदेश पर गिरवा दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई अन्य दुर्घटना न हो। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण कार्य एक-दो दिन में शुरू कराया जाएगा, ताकि आवागमन भी सुचारू हो सके। इधर, एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि मृतक मजदूरों के परिवारों का संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन कराया जाएगा और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें