फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर के अंदर पंखे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 07 Sep 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पोहिना में शनिवार की सुबह करीब पौने दस बजे एक महिला का शव घर के अंदर पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। पशुओं के लिए खेतों से चारा लेकर लौटे पति ने यह देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संध्या (23) पुत्री भवासी राम मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के पहासू थाने के गांव सोई का नगला निवासी थीं। कोई औलाद न होने पर नानी ने संध्या को गोद ले लिया था। तीन साल पहले नानी ने ही गांव पोहिना निवासी पंकज के साथ शादी करा दी थी। शादी पहासू से हुई थी। दंपती के दो साल की बेटी है।
नानी की मौत के बाद से दंपती बेटी सहित अकेले ही घर पर रहते थे। बताते हैं कि शनिवार की सुबह पंकज पशुओं के लिए चारा लाने खेतों पर गए थे। करीब पौने दस बजे वह घर लौटे तो कमरे में पंखे के सहारे पत्नी का लटकता शव देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के निवासी भागकर पहुंचे। इसके बाद खबर संध्या के मायके वालों सहित जवां थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

एसओ जवां हेमंत मावी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। मृतका के मायके पक्ष से देर शाम तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके अनुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें