फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला विवाहिता का शव हत्या का आरोप

Sun, 12 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विवाहिता के शव पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ी में रविवार दोपहर एक घर में 22 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन


सहपऊ के मढ़ाका के पास गांव नगला कली के रहने वाले जगवीर सिंह के मुताबिक उन्होंने बेटी मीरा की शादी साढ़े तीन साल पहले ककोड़ी के जोगेंद्र सिंह से की थी। मीरा के दो बच्चे भी हैं।

आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये और भैंस की मांग आरोपी ससुराली करते रहते थे। इसे लेकर मीरा के साथ मारपीट भी की जाती थी। इसे लेकर कई बार जगवीर ने विरोध जताया था और गांव में पंचायतें भी हुई थीं। वहीं मीरा के पति आरोपी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार को उसने अपनी मां को दो हजार रुपये दिए थे, इसे लेकर मीरा उससे नाराज थी लेकिन कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। वह इसके बाद काम करने गांव से बाहर चला गया। पीछे से मीरा ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। दहेज के लिए उत्पीड़न का               आरोप गलत है। 
विज्ञापन


दरवाजे तोड़कर मीरा के शव को उतारा गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया। विवाहिता की मौत की खबर पर सीओ सादाबाद मनीषा सिंह, तहसीलदार कमलेश गोयल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने   जोगेंद्र और उसके पिता सुरेश चंद्र को हिरासत में ले लिया है। सत्येंद्र कुमार का कहना है कि विवाहिता  के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें