फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग का समाज में सबसे बड़ा योगदान-अरुण सिंह

विज्ञापन
व्यापारी समागम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग का स्वागत ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग का समाज में सबसे बड़ा योगदान--अरुण सिंह
विज्ञापन

व्यापारी समागम कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का दिया आश्वासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेटल उद्योग व्यापार संघ के तत्वावधान में अलीगढ रोड स्थित एक रिर्सोट में रविवार की रात को व्यापारी समागम व अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, पं. सुधाकर मिश्र, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय, एसडीएम सदर नीतिश कुमार थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि का संघ के पदाधिकारियों ने बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीनाथ के छवि चित्रके समक्ष दीप प्रज्जवलन कर फीता काटकर हुआ।व्यापारी समाज द्वारा जीएसटी,पूजा सामग्री सहित विभिन्न सामग्री पर अधिक टैक्स से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि जितने भी मुद्दे उठाए हैं। उनका समाधान होना चाहिए। मैं व्यापारियों की पीड़ा को जानता हूं।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्या को लेकर आगे जाऊंगा। पूजा सामग्री पर टैक्स नहीं लगना चाहिए। पीएम कहते हैं ऐसे व्यापारी जो लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उनका सम्मान होना चाहिए। इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में व्यापारियों की परेशानी में अवश्य कमी आएगी। व्यापारी वर्ग बचत को समाज में खर्च करता है। व्यापारी समाज का समाज में सबसे बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकिशन गर्ग, हरिओम गर्ग, बांके बिहारी गर्ग, दाऊदयाल अग्रवाल, मुन्ना लाल अग्रवाल, महेंद्र वर्मा, रिषी अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल, किशन लाल सिंघल,संजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विशाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, श्रीकृष्ण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राया वाले, राजेश आंधीवाल, पदम अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, राजीव अग्रवाल अशोक बागला, मधुशंकर अग्रवाल, जितेंद्र पंडित आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें