फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस डिपो के चालकों का यात्रियों के प्रति व्यवहार खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों के खराब व्यवहार की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची
विज्ञापन

हाथरस डिपो की एआरएम ने एक दर्जन से अधिक के वेतन से की कटौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो के चालकों का यात्रियों के प्रति व्यवहार खराब है। इसकी शिकायत डिपो की एआरएम तक पहुंच गई। डिपो की एआरएम ने एक दर्जन से अधिक चालकों के वेतन से कटौती की है। साथ ही व्यवहार सुधारने की हिदायत दी है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 84 बसें हैं। इन बसों का करीब 200 परिचालक हर रोज संचालन करते हैं। चालक बसों को बाइपास से गुजारने व आए दिन यात्रियों से अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल व परिवाद के माध्यम से डिपो में पहुंच रही है। समझाने के बाद भी चालक के व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए डिपो की एआरएम शशी रानी ने करीब बीस चालकों के वेतन से सौ रुपये से लेकर छह सौ रुपये की कटौती की है। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि कुछ चालकों का यात्रियों के प्रति व्यवहार सही नहीं है। इसकी शिकायत आई थी। इसलिए उनके वेतन से कटौती की गई है। उन्हें सुधरने के लिए हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें