दि बार एसोसिएशन सासनी का चुनाव निर्विरोध हो गया है। महेंद्र सिंह एडवोकेट अध्यक्ष, वकील सिंह तोमर सचिव, मधुकर नागाइच कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। चौधरी मधुसूदन सिंह उपाध्यक्ष, संजीव कुमार अंकेक्षक, प्रशांत पाठक सहसचिव, दिनेश वर्मा को पुस्तकालय अध्यक्ष बनाया गया।
21 दिसंबर को चुनाव अधिकारी राजेश कुमार लवानिया एडवोकेट ने दि बार एसोसिएशन के चुनाव के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसका चुनाव आज कराया जाना था। अधिवक्ताओं द्वारा निर्विरोध चुनाव कर लिया गया है। अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को फूलमाला पहनकर जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर मनवीर सिंह बालियान, राजेश शर्मा, भरत सिंह, केके कुलश्रेष्ठ, योगेश शर्मा, ऋषि शर्मा, गीतम सिंह, केपी सुमन, गिर्राज सिंह, सतीश बांगर, योगेंद्र सिंह, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।