फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अधिवक्ता से मारपीट ने पकड़ा तूल, तहसील में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और आरोपियों को जेल न भेजे जाने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में कई घंटों तक हंगामा कर नारेबाजी की। देर शाम आरोपियों को जेल भेजे जाने के पश्चात ही अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ और वह तहसील परिसर से हटे।
विज्ञापन

स्थानीय सुभाष गली निवासी अधिवक्ता दीपक कुमार ने सादाबाद कोतवाली में अजय गर्ग, विभु व यशु निवासी त्यागी कॉलोनी के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह तथा अजय कुमार पेशे से अधिवक्ता है। उनके पड़ोस के दुकानदार अजय कुमार गर्ग ने अधिवक्ता अजय कुमार से वकालत संबंधी कोई कार्य कराया था, जिसके 250 रुपये बकाया रह गए थे। 24 नवंबर की शाम पांच बजे बकाया रुपये लेने उनका भाई अजय गर्ग के पास गया, तो उनके दोनों पुत्र विभु व यशु ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर कहासुनी हो गई। इस पर नामजद लोग अपने हाथों में सरिया व लोहे की रॉड लेकर भाई पर हमलावर हो गए। उनका भाई जान बचाकर घर के अंदर भागा तो आरोपी घर में घुस आए। भाई को पीटा, अजय पर सरिया व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिता रामस्वरूप बचाने आए तो उनको भी पीटा। उसके भाई व पिता को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
अधिवक्ता अजय कुमार ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद जमानत की कार्यवाही होने की सूचना पर अधिवक्ता तहसील पहुंच गए। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाराशर, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल दीक्षित ने एसडीएम के समक्ष आरोपियों को जेल भेजने की मांग उठाई। देर शाम तक अधिवक्ता तहसील में ही जमे रहे। जिसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसओ योगेश कुमार ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में जमानत प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने की वजह से दोनों आरोपियों को शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें