फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की कार्रवाई पर हाथरस में मनी दीवाली

Thu, 29 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस मे आतिशबाजी कर खुशी मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट करने वाली सेना की कार्रवाई को देशभर में सराहना मिली है। इसको लेकर हाथरस में  जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

दोपहर को जैसे ही लोगों को भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पता चला वह काफी खुश दिखे। सेना की कार्रवाई की पल-पल की जानकारी के लिए टीवी, इंटरनेट से जुडे़ रहे।

हर किसी के जुबान पर पाकिस्तान के विरुद्ध सैनिक कार्रवाई की चर्चा थी। सैनिकों की इस कार्रवाई को लेकर शहर में कई जगह पटाखे चले और मिठाइयां बांटी गई। खुशी जाहिर करते हुए शहर के लोगों ने कहा कि सेना ने    सैनिकों की शहादत को इंसाफ दिलाया है। 
विज्ञापन


वहीं भारतीय सेना द्वारा एलओसी पर 38 आतंकवादियों को मार गिराने की कार्रवाई के बाद नगर में हर्ष की लहर है। इसको लेकर जगह-जगह आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरित किया गया।
मोहल्ला मंडा गांधीगंज में भाजपाइयों ने आतिशबाजी चलाकर हर्ष प्रकट किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र राना ने कहा कि पूरे देश ने आज देख लिया कि मोदी जी की कथनी करनी में अंतर नहीं है। नगर अध्यक्ष उपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि पूरे देश के साथ सारे विश्व ने देखा कि मोदी का सीना कितना है।

टर्मेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह मजबूरी नहीं बरन जरूरी था। रवेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पाकिस्तान अब चौतरफा घिर गया है। रेखा ने कहा कि आतंकवादियों की मौत उरी के शहीदों को सेना की श्रद्धांजलि है। मीरा माहेश्वरी का कहना था कि आज कलेजे में ठंडक पड़ी है। इस मौके पर लक्ष्मी, पंकज गुप्ता, कुंजविहारी माहेश्वरी, विपिन लाल, सुनील शर्मा, रिंकू जैन, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय के यहां हुई। प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि जब तक हाफिज सईद नहीं मारा जाएगा, तब तक मारे गए सैनिकाें की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक जवान के बदले सौ पाक सैनिकों को मारा जाए। बैठक में सुनीता वर्मा, महेश कुमार शर्मा, नरेंद्र प्रेमी, सुनील शर्मा, एसके प्रजापति, भूपेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें