फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेखपालों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, मुख्यालय से संबद्ध

विज्ञापन
सिकंदराराऊ तहसील दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
दो लेखपालों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, मुख्यालय से संबद्ध
विज्ञापन

तहसील दिवस में आई 119 शिकायत में 11 का हुआ निपटारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
तहसील दिवस में दो लेखपालों की शामत आ गई। एसडीएम रामजी मिश्रा ने शिकायतों के आधार पर दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर तहसील मुख्यालय से संबद्घ कर दिया। दोनों की जांच तहसीलदार सिकंदराराऊ को दे दी गई हैं। इधर, तहसील दिवस में आई 119 शिकायतों में 11 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
बता दें कि कचौरा क्षेत्र में तैनात लेखपाल शिवकुमार शर्मा की गांव गोपालुपर निवासी भगवान दास फौजी ने शिकायत की कि उनका जायज काम लेखपाल नहीं कर रहे हैं। एक साल से वो चक्कर लगा लगा कर थक गया है। शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर शिवकुमार को तहसील मुख्यालय ये संबद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कसबा पर तैनात लेखपाल वीरेंद्र सोरवाल के खिलाफ एक वीडियो वायरल हुआ था। उसको लेकर उन्हें भी प्रतिकूल प्रविष्ट दे तहसील मुख्यालय पर संबद्घ कर दिया है। दोनों मामलों की जांच तहसीलदार सिकंदराराऊ करेंगे। एसडीएम ने कहा कि जो भी कर्मी शासन की मंशा के अनुसार काम नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें