अछनेरा-कासगंज पैसेंजर से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कासगंज यार्ड में आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य के चलते 16, 17 और 21 जून को यह ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से संचालित होगी। इस ट्रेन को रास्ते में डेढ़ घंटे रोककर चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन के मुताबिक कासगंज यार्ड की लाइन नंबर दो को मशीन द्वारा ठीक किया जाएगा। यह काम 16, 17 एवं 21 जून को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किया जाएगा। इस वजह से अछनेरा-कासगंज पैसेंजर को मथुरा छावनी और मारहरा के बीच डेढ़ घंटे तक रोक कर चलाया जाएगा। यात्रियों को पूछताछ केंद्रों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है।