फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को दबोचा, की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र से मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को दबोचा, धुनाई
विज्ञापन

घंटाघर के निकट बाइकर्स ने दिया मोबाइल लूट की घटना को अंजाम
बाइक फिसलने के कारण पीछा कर रहे लोगों के हत्थे चढ़ा शातिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर के निकल छात्र से मोबाइल लूट की घटना हुई। आरोपी को छात्र ने पीछा कर आगरा रोड बंबा के निकट पकड़ लिया, क्योंकि बाइक फिसलने से वह गिर गया था। यूपी 100 की पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया और कोतवाली ले आई।
सौरभ यादव पुत्र लाल सिंह यादव निवासी बहजोई जनपद संभल शहर के प्रेम रघु मेडिकल इंस्टीट्यूट से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर को सौरभ मोबाइल पर बात करते हुए घंटाघर की ओर से आगरा रोड की तरफ जा रहा था। इस बीच पीछे से आया एक बाइक सवार उसके मोबाइल फोन को छीनकर भाग गया। सौरभ उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में ही आगरा रोड बंबा के निकट आरोपी की बाइक फिसल गई और उसे लोगों ने दबोच लिया। यहां पर उसकी लोगों ने काफी पिटाई की। मौके पर पीआरसी 3922 पर तैनात एचसी विजेंद्र सिंह एचजीपीसी सुरेंद्र आ गए। यहां से आरोपी को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि छात्र के साथ हुई मोबाइल छिनैती की घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें