वन विभाग ने थमाया जटोई में पौधे नष्ट किए जाने के बाद नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जटोई में ग्राम समाज की भूमि पर लगे काफी पौधों को नष्ट करने मामले में डीएम के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग चेता और वन विभाग ने पौधे नष्ट करने वाले दो लोगों को नोटिस दिया है।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग ने वर्ष 2018 में जटोई में ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण किया। नौ अक्तूबर को दो व्यक्तियों ने करीब 198 पौधों को नष्ट कर दिया। इस ममाले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को हुई तो मामले की जांच करने के लिए लेखपाल के साथ वन रक्षक गए।
जांच के दौरान सामने आया कि गांव के दो लोगों ने 198 पौधों को नष्ट कर दिया है। वन विभाग द्वारा इन दोनेां को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में डीएफओ एमके शुक्ला का कहना है कि वर्ष 2018 में जटोई में ग्राम समाज की भूमि पर लगाए पौधों को दो लोगों ने नष्ट कर दिया है। उनको नोटिस दिया गया है।