फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 24 Apr 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

छात्रा के पिता ने दो युवकों के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कस्बा के मोहल्ला बजरिया में 27 मार्च की सुबह एक छात्रा का शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के पिता ने दो युवकों के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला बजरिया निवासी प्रिया (19) 27 मार्च को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पिता ने 3 अप्रैल को गजानंद कॉलोनी जोधपुर राजस्थान निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ कालू और क्षेत्र के गांव कुकरगवां निवासी मुकुल सिसोदिया के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था । उसका कहना था कि दोनों युवकों का बेटी के मोबाइल पर कॉल आया था। दोनों उसकी बेटी को मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करते थे, जिससे मजबूर बेटी ने आत्महत्या कर ली।

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि छात्रा को आत्महत्या के उकसाने के मामले में एक आरोपी ने न्यायालय में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है । दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें