फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्रीबांकेबिहारी के भजन गाते हुए 16वीं पदयात्रा वृंदावन हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से हर वर्ष वृंदावन के लिए पदयात्रा निकाली जाती है। शनिवार को 16वीं पदयात्रा रवाना हुई। कस्बे के श्रीराम मंदिर पर पूजन के उपरांत यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में भगवान श्री बांकेबिहारी का डोला भी इसमें शामिल है। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए इसके साथ चल रहे हैं। सोमवार को यात्रा वृंदावन पहुंचेगी।
विज्ञापन

पुरदिलनगर मार्ग पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के आवास पर यात्रा का स्वागत किया गया। श्री बांकेबिहारी जी का पूजन किया गया। इसके बाद यात्रा सिकंदराराऊ पहुंची। कोतवाली से पंत चौराहे तक इसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नहर से आगे श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पर यात्रा का स्वागत किया गया। पुरदिलनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने पदयात्रा का स्वागत किया।
इस यात्रा का रात्रि विश्राम मेंड़ू में हुआ। यहां से यात्रा रविवार की सुबह रवाना होगी। रविवार का रात्रि विश्राम राया पर होगा। सोमवार की सुबह श्रद्धालु श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन करेंगे। पदयात्रा में बंटी आर्य, सेठ ओमप्रकाश, सुरेश आर्य, केके शर्मा, नवीन द्विवेदी, गौरव आर्य, सचिन दीक्षित, संजय दुबे, विनीत जाखेतिया, गोपाल साथ चल रहे हैं। कोतवाल शिवकुमार शर्मा फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें