जिले में 15 अक्तूबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 13 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छह परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी और सात परीक्षा केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की यह परीक्षा होगी। प्राइमरी वर्ग की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग की टैट परीक्षा 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में जिले के 7679 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से 3,296 अभ्यर्थी प्राइमरी और 4,383 अपर प्राइमरी की परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे।
प्राइमरी वर्ग के लिए यह परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या
1-पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस 700
2-राजेंद्र लोहिया पब्लिक स्कूल 500
3-बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल 600
4-एमजी पॉलीटेक्निक 196
5-आरपीएम पब्लिक स्केल कोटा रोड 600
6-सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल 700
कुल -6 3296
उच्च प्राथमिक वर्ग के परीक्षा केंद्र
1-पीबीएएस इंटर कॉलेज 700
2-राजेंद्र लोहिया पब्लिक स्कूल 500
3-बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल 600
4-एमजी पॉलीटेक्निक 700
5-आरपीएम पब्लिक स्कूल 600
6-सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल 700
7-सेठ फूलचंद्र बागला डिग्री कॉलेज 583
कुल -7 4,383
----------------------------------
- टैट परीक्षा के लिए 13 विद्यालयों को केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे विधिवत रूप से परीक्षा कराई जा सके।
- जेके मलिक, डीआईओएस हाथरस