सासनी में कुत्तों का आतंक है। एक दिन में 18 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। जनवरी में लगभग 1620 लोगों को यह दवा दी गई है। अलीगढ़ से भी लोग वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आ रहे हैं।
कुत्ताें के काटने से पीड़ित 18 लोग 1 फरवरी को सासनी सीएचसी पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज वैक्सीनेशन लगाई गई। अलीगढ़ से भी लोग वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
तुलसी (10) निवासी पढ़़ील थाना इगलास गांव में ही खेल रही थी, तभी एक कुत्ते ने उसे काट लिया। उसके दोनों हाथ एवं पैर का मांस नोच लिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे बचाया। तब तक कुत्ता तुलसी को कई जगह काट चुका था। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए यहां पर उसे वैक्सीनेशन लगा कर पट्टी की गई।
सुरेंद्र सिंह (40) निवासी नगला घना अपने खेतों से पशुओं का चारा लेकर आ रहे थे, तभी जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर उनके पैर का मांस नोच ले गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका वैक्सीनेशन किया गया। डॉ. अनंत ने बताया कि 1 फरवरी को 18 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। जनवरी में लगभग 1620 लोगों को यह दवा दी गई है।