फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कुत्तों ने 18 को बनाया शिकार, बच्ची के हाथ-पैर का मांस नोचा, 1620 को जनवरी में लगी वैक्सीन

Mon, 02 Feb 2026 01:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी में कुत्तों का आतंक है। एक दिन में 18 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। जनवरी में लगभग 1620 लोगों को यह दवा दी गई है। अलीगढ़ से भी लोग वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्ताें के काटने से पीड़ित 18 लोग 1 फरवरी को सासनी सीएचसी पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज वैक्सीनेशन लगाई गई। अलीगढ़ से भी लोग वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आ रहे हैं। 

विज्ञापन


तुलसी (10) निवासी पढ़़ील थाना इगलास गांव में ही खेल रही थी, तभी एक कुत्ते ने उसे काट लिया। उसके दोनों हाथ एवं पैर का मांस नोच लिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और उसे बचाया। तब तक कुत्ता तुलसी को कई जगह काट चुका था। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए यहां पर उसे वैक्सीनेशन लगा कर पट्टी की गई।

सुरेंद्र सिंह (40) निवासी नगला घना अपने खेतों से पशुओं का चारा लेकर आ रहे थे, तभी जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर उनके पैर का मांस नोच ले गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका वैक्सीनेशन किया गया। डॉ. अनंत ने बताया कि 1 फरवरी को 18 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। जनवरी में लगभग 1620 लोगों को यह दवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें