फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर के टेंट व्यवसायी दो दिन बंद रखेंगे प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित कमला श्री वाटिका में जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल बैंड साउंड व्यापारी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व प्रदेश संगठन सचिव हरीमोहन शर्मा व संचालन अवधेश पड्डा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के समर्थन में जनपद के सभी टेंट व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शादी व अन्य समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की गाइडलाइन जारी कर चुकी है लेकिन, पंजाब सरकार सिर्फ 30 लोगों की ही अनुमति दे रही है। इसके विरोध में पंजाब टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में निर्णय लिया कि पंजाब में 15-16 सितंबर को सभी प्रतिष्ठान बंद रखा जाएगा। इस क्रम में जिला हाथरस टेंट व्यापारी एसोसिएशन भी प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन कर अपनी एकता का परिचय दें। बैठक में भूपेंद्र दयाल, गंगासरन सैनी, शीलेंद्र कुमार शर्मा, जौली पंडित, जुगनू, पंकज वार्ष्णेय, विनीत बिजली वाले, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, सूरजपाल सिंह, उदय सिंह, नीरज दयाल, हाजी साबिर अली, बंटी कैटर्स, वीरेश कैटर्स, भोला कैटर्स, महेशचंद्र अग्रवाल, पिंटू पंडित, आशीष शर्मा, बृजमोहन शर्मा, हक्कन गुरु, अनिल कुमार सिंह, हरीशंकर, बिल्लू बाबू जलेसरी, आशू सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें