संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बिसावर निवासी कृष्णा गौतम पुत्र दीपचंद्र गौतम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 13 सितंबर की रात को सवा दस बजे उसके मोबाइल फोन पर बिसावर के ही एक आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति के फोन नंबर से कॉल आई और उसने धमकी दी कि वह अपने भतीजे मनमोहन गौतम को चुनाव से हटा दे और उसकी मदद करना छोड़ दे।
उसने कहा है कि वह ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और अपने भतीजे के साथ चुनाव प्रचार करता है। जब उसने फोन पर कहा कि वह उसका भतीजा है और चुनाव लड़ रहा है और वह उसके साथ है तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे फोन पर गालियां दीं और धमकी दी कि तू और तेरा भतीजा चुनाव लड़ने के लिए जिंदा नहीं बचेंगे। इससे वह भयभीत है।