फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव रसमई बरी चौराहे पर स्थित टेंट की दुकान में बुधवार/गुरूवार की रात भीषण आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रूपये का टेंट का सामान जलकर राख हो गया। सुबह तड़के कुछ लोगों ने जब दुकान से धुंआ उठते देखा तो सूचना टेंट कारोबारी के साथ ही अग्रिशमन विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल पहुंच गई और किसी तरह कई घंटों में आग पर काबू पाया। दोपहर को क्षेत्रीय लेखपाल ने भी नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव नसीरपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र तिलक सिंह के पुत्र यशवीर की टेंट सामान की दुकान रसमई बरी चौराहे पर स्थित है। बुधवार/गुरूवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। देर रात तक कई घंटों तक दुकान से आग की भीषण लपटें उठतीं रहीं। सुबह तड़के लोगों ने जब दुकान से धुंआ उठते देखा तो सूचना दुकान संचालक व दमकल को दी गई, जिसके बाद दमकल ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर काफी लोग भी आ गए। आग लगने से दुकान में रखे रजाई, गद्दे, कुर्सी, जनरेटर, भट्टी, बर्तन, फर्श व अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना में दुकानदार को लगभग 27 लाख रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। दुकान में हुए नुकसान को देखकर राजेंद्र काफी परेशान हो गया, किसी तरह लोगों ने उसे सांत्वना दी। इधर, घटना की जानकारी जब तहसील प्रशासन को हुई तो मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा गया। लेखपाल के जरिए नुकसान का आंकलन कराया गया है। बताते हैं कि दुकान में हुए नुकसान की वजह से यशवीर के सामने जीविकोपार्जन की समस्या उत्पन्न हो गई है। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका था। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि दुकान में हुए नुकसान का आंकलन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें