एक बच्चे ने मरे हुए सांप को उठाया और दांत से चबाने लगा, फिर उसको चाटने लगा। ऐसा देखकर सब दंग रह गए। परिजनों को डर सताने लगा कि बच्चे ने मरा सांप चबा लिया, कुछ हो न जाए। परिजन उसे अस्पताल ले गए।
सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से अस्वस्थ 12 वर्षीय किशोर ने सड़क किनारे पड़े मरे हुए सांप को उठाकर दांतों से चबाना शुरू कर दिया और उसे चाटने लगा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
बेटे की हरकत की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। उसकी मां उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
किशोर की मां ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नासमझी में उसने यह हरकत कर दी। उन्हें आशंका थी कि कहीं सांप जहरीला न हो, इसलिए बिना देर किए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार समय पर उपचार मिलने से किशोर की हालत में सुधार हुआ। स्वास्थ्य स्थिर होने पर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।