फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोरी की मौत, बहन व मामा घायल

Mon, 29 Jul 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज (अलीगढ़)। रविवार की दोपहर गांव बरौठा के समीप रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन और बाइक चला रहे मामा घायल हो गए। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव साहर निवासी आरती व वैशाली पुत्रियां वीरेश शर्मा रविवार की दोपहर अपने मामा राधेश्याम निवासी देवसैनी थाना क्वार्सी के साथ बाइक पर मामा के घर जा रही थीं। तीनों बरौठा गांव के समीप पहुंचे तभी अलीगढ़ की ओर से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
लोगों की सूचना पर पहुंचे एसएचओ विपिन कुमार ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी अधीक्षक डाॅ बृजेश कुमार ने जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में 17 वर्षीय आरती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम और वैशाली को परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।राधेश्याम की हालत अधिक गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन

मामा के यहां जन्मदिवस में जा रही थीं किशोरियां
आरती के पिता वीरेश शर्मा ने बताया कि राधेश्याम के छोटे भाई के यहां सोमवार को जन्मदिवस का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उनकी दोनों बेटियां अपने मामा राधेश्याम के साथ बाइक से देवसैनी गांव जा रही थीं। आरती तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। सबसे छोटा बेटा है। पिता के अनुसार बीए की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें